डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे है। हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के CM भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
लड़की ने आरोप लगाया है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया। इसके बाद उसके साथ 5 साल तक रेप किया। बेंगलुरु में वरुण के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पीड़ित नाबालिग है जिसने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पंजाब पुलिस के पास नहीं कोई इनपुट
वरुण कुमार के खिलाफ POCSO, रेप और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की गई है। वरुण कुमार का जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने कहा कि वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है जब वह 17 वर्ष की थी तब से उसके साथ रेप किया जा रहा है, अब वह 21 वर्ष की है। वह 17 की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण के संपर्क में आई थी। अब उसने शादी से मना कर दिया है।
पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी






