Punjab News: ऑस्ट्रेलियन NRI की पंजाब में मौत, 9 साल बाद लौटा था गांव

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के खन्ना में एक NRI की मौत हो गई है। मिली जानकारी के खन्ना के मलौद कस्बा के गांव कुलाहड़ में एक एन.आर.आई. की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

मिली जानकारी के मुताबिक वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। एक दिन पहले जागो समारोह में उसने ज्यादा शराब पी ली और नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्ष वरिंदर सिंह गिल लुधियाना के बुलारा गांव के रूप में हुई है।

मृतक वरिंदर सिंह 9 साल बाद लौटा था गांव

वरिंदर सिंह गिल अपनी पत्नी और 9 साल के बेटे के साथ आस्ट्रेलिया (Australia) में रहता था। वह करीब साढ़े 9 वर्ष बाद गांव लौटा था। बीती रात वह अपने दोस्त के साथ मलौद के गांव कुलाहड़ में दोस्त की रिश्तेदारी में शादी आया था यहां उसने शराब का सेवन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

देर रात करीब सवा 1 बजे वरिंदर सिंह गिल दोस्त के रिश्तेदार के घर से बाहर निकला था। रात करीब 2 बजे वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कोई नाले में पड़ा है। उसने शादी वाले घर में सूचना दी। तब लोगों ने देखा कि वह वरिंदर था। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *