Apps Deleted: Google ने प्ले स्टोर से हटाए 2200 Apps, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 07 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Apps Deleted: मिनटों में ही लोन देने वाले आजकल बहुत ऐप आ गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से ऐप मौजूद हैं जो चंद दस्तावेजों के आधार पर ही लोन दे देते हैं। यहां तक कि कुछ तो ऐसे भी हैं जहां किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

हालांकि अब गूगल के द्वारा फर्जी लोन ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया गया है। Google ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक फर्जी ऋण ऐप्स को हटाया है।

डिलीट किए गए फेक लोन Apps

यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने सख्त कदम उठाया है। यह कार्रवाई फर्जी ऋण ऐप्स से निपटने और उपभोक्ताओं को वित्तीय घोटालों से बचाने के सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार Google ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 तक लगभग 3,500 से 4,000 ऋण ऐप्स की समीक्षा की और उनमें से 2,500 से अधिक को प्ले स्टोर से बैन किया।

सितंबर 2022 से अगस्त 2023 की अगली अवधि के दौरान Google ने 2,200 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप्स को समाप्त करके अपनी कार्रवाई जारी रखी है।

लोन ऐप्स के लिए गूगल ने बदली पॉलिसी

इसके अलावा गूगल ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किया है। Google ने Play Store पर लोन ऐप को लागू करने के संबंध में अपनी नीति को अपडेट किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गूगल केवल विनियमित संस्थाओं (आरई) द्वारा प्रकाशित या आरई के साथ सहयोग करने वाले ऐप्स को ही अनुमति प्रदान की गई है। टेक दिग्गज ने भारत में लोन ऐप्स के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

फेक लोन ऐप्स से रहे सतर्क

  • फेक लोन ऐप से बचाव करने के लिए ग्राहकों को कुछ खास बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
  • जिस ऐप को आरबीआई के द्वारा रजिस्टर न किया गया हो उस पर भूलकर भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
  • ऐप्स केवल Google Play या Apple App Store जैसे आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • फर्जी लोन देने वाले ऐप्स के झांसे में बिल्कुल न आएं। ऐसे ऐप लोन देने के बाद
  • उच्च-ब्याज दर या अग्रिम शुल्क भरने का दवाब डालते हैं।
  • अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *