Punjab Weather Update: मौसम ने ली करवट, पंजाब के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
FOG

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में बेशक मौसम साफ हो गया है और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन रात में पारा अभी भी काफी नीचे है। इसलिए मौसम विभाग ने एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए येलो कोल्ड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का मानना ​​है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया है। पिछले महीने रात का तापमान जो 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, वह अब 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में आएगी गिरावट

दिन में तो अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं। हरियाणा में न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य के करीब है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें भी गिरावट आएगी। यहां भी पहाड़ों से आने वाली हवाएं बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट लाएंगी।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *