Jalandhar News: फर्जी महिला पत्रकार बनी फर्जी ATP, दूसरे फर्जी पत्रकार को बनाया इंस्पैक्टर, कालोनाइजर से ठगे 1 लाख, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 08 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने आज फर्जी पत्रकारों के एक गिरोह का भंडाभोड़ किया। यह गिरोह कभी खुद को पत्रकार बताता था, तो कभी पुलिस इंस्पैक्टर बन जाता था, तो कभी नगर निगम का अफसर बनकर कालोनाइजरों और कारोबारियों को ठगते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

जानकारी के मुताबिक जालंधर की रामाामंडी पुलिस ने तथा कथित 6 फर्जी पत्रकारों के खिलाफ ठगी मारने के मामले केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि थाना रामामंडी की पुलिस ने 5-6 जाली पत्रकार पकड़े हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। ये जाली पत्रकार इलाके में लोगों से पैसे ऐंठते थे और लोगों को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल की रहने वाली है शबीना खातून

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कि गए आरोपियों में फर्जी पत्रकार शबीना खातून उर्फ मिष्ठी, निवासी हिमाचल प्रदेश (हाल निवासी भार्गव कैंप जालंधर) सनी महेंद्रू , अजय अली मोहल्ला, मनप्रीत अवतार नगर व तीन लडके व एक लड़की पर पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ 384/420/419/34 धारा के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक शबीना खातून उर्फ मिष्ठी खुद को असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) बताया। इसके साथ एक फर्जी पत्रकार था, जिसे नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पैक्टर बताया। इसके अलावा साथ आए दो और लोगों को बिल्डिंग ब्रांच का सेवादार और ड्राफ्ट्समैन बताया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर सैंट्रल हलके के रामामंडी इलाके में एक कालोनाइजर से इन लोगों ने खुद को एटीपी, इंस्पैक्टर, ड्राफ्ट्समैन और सेवादर बताकर 5 लाख रुपए मांगे। इसके एवज में उक्त कालोनाइजर ने शाबीना खातून उर्फ मिष्ठी को 1 लाख रुपए भी दिए। इसके बाद कालोनाइजर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने ट्रैप लगाकर सभी ठगों का पकड़ लिया है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *