⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 115 शब्द|📅 08 Feb 2024
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सैंट्रल टाउन स्थित कोहली गैस एजैंसी के मालिक दविंदर कोहली की माता श्रीमती महिंदर कौर कोहली का आज निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 9 फरवरी दिन शुक्रवार को होगा।
माता श्रीमती महिंदर कौर कोहली के निधन पर विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत शहर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों समेत कारोबारी संगठनों ने शोक जताया है।
कोहली गैस एजैंसी के मालिक दविंदर कोहली ने बताया कि माता श्रीमती महिंदर कौर कोहली का अंतिम संस्कार 9 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे माडल टाउन श्मशानघाट में होगा। श्रीमती कोहली के निधन पर डेली संवाद परिवार की तरफ से शोक व्यक्त किया गया है।








