Punjab News: भगवंत मान सरकार के दावे हवा हवाई- अविनाश राय खन्ना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 08 Feb 2024

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार की कहनी और कथनी एक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणाएं जमीनी स्तर पर लागू नहीं होती, जिसके चलते पंजाबियों को अब पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं रहा। इसकी ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में रजिस्ट्री को लेकर एननोसी की शर्त खत्म करना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐलान करने के बाद अभी तक इस संबंधी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। यह पंजाब के जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक लोगों की इमेज खराब होती है। खन्ना ने कहा कि लोगों की रजिस्ट्रियां बिना एनओसी के कारण नहीं हो रही।

रजिस्ट्रीयों का सारा कामकाज ठप पड़ा

रजिस्ट्रीयों का सारा कामकाज ठप पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मन को तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर ने की अपील की। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी की सरकार से मोह भंग हो चुका है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने पहले भी बहुत सारी घोषणाएं की थी जो हवा हवाई हो गई है।

मरी हुई मुर्गी का मुआवजा दिया जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि बाढ़ पीड़ितों को मरी हुई मुर्गी तक का भी मुआवजा दिया जाएगा, पर अभी तक लोगों को मुर्गी तो दूर उनके टूटे हुए घरों तथा खराब हुई फसलों का कोई मुआवजा नहीं मिला। पंजाब के किन्नू उत्पादक उनकी फसल का उचित मूल्य तथा बुनियादी सहूलते के न मिलने के कारण अपने बाग उखाड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

आप ने अभी तक वादे नहीं किए पूरे

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को मूंगी की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की थी लेकिन पंजाब के किसान आज भी न्यूनतम सब समर्थन मूल्य पाने की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों के साथ बड़े-बड़े झूठे वादे करके सरकार बनाई थी, लेकिन अभी तक वह वादे पूरे नहीं किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

खन्ना ने कहा कि पंजाब के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि इस बार पंजाब में भाजपा को एक मौका अवश्य प्रदान करें ताकि भारतीय जनता पार्टी उनकी अपेक्षाओं व आकांक्षाओं पर खरा उतर सके।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *