डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में धुएं का अलर्ट नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद पंजाब में तापमान 0.6 डिग्री, हरियाणा में 0.9 डिग्री और चंडीगढ़ में 0.7 डिग्री गिर गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
बता दें कि पंजाब में शीतलहर जारी है। इसके चलते बुधवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। बरनाला में सबसे कम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
दिन में तेज धूप रहेगी। लेकिन रात के तापमान में गिरावट होगी। इससे रात में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों तक लगातार एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में फिलहाल अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। धूप निकलने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।
पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी






