Jalandhar News: जालंधर में MLA के जनता दरबार में मारपीट, गुंडों ने AAP वर्कर को पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में कुछ गुंडों ने AAP के वर्करों पर हमला बोल दिया। इस हमले में वरिष्ठ वर्कर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग गंभीर घायल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

जालंधर सैंट्रल हलके वडिंग पिंड में विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगाया था। इसमें लोगों की समस्याएं मौके पर हल करवाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात गुंडों ने जनता दरबार में गुंडागर्दी शुरू कर दी। इन गुंडों ने AAP वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग को जमकर पीट दिया।

AAP वर्कर महिंंदर वडिंग पर हमला

घायल अवस्था में महिंदर वडिंग को विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिंदर वड़िंग द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत वड़िंग गांव में जनता दरबार लगाया गया था। यहां विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान वहां पर किसी बता को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ अज्ञात हमलावरों ने आप के वर्कर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहां मौजूद विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि ये हमला किसी साजिश के तहत किया गया है और इसके पिछे जो भी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *