Jalandhar News: जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच की सख्ती बरकरार, कामर्शियल निर्माण को किया सील

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रही इमारतों के खिलाफ सख्ती बरकरार है। आज सुबह बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सुदामा विहार में एक कामर्शियल निर्माण को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद बिल्डिंग ब्रांच की इंस्पैक्टर वरिंदर कौर और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर वरिंदर कौर, कमलभान और हनी थापर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुदामा विहार में हुई कार्रवाई

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सुदामा विहार में दुर्गा नर्सरी के सामने अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा था, जिसे कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन निर्माण बंद नहीं किया गया। जिससे आज निगम टीम ने इमारत को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने कहा है कि शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपना निर्माण नक्शा पास करवा कर ही करें।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश

जालंधर में 2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *