Jalandhar News: जालंधर में इस ट्रेवल एजेंट ने महिला के साथ किया रेप, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में ट्रेवल एजेंट द्वारा पिस्तौल की नोक पर शादीशुदा महिला से रेप किया गया है।

आरोपी एजेंट पटियाला का रहने वाला

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेवल एजेंट पटियाला के नाभा का रहने वाला बताया जा रहा है जिसकी पहचान गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

बताया जा रहा महिला की अपने पति के साथ अनबन चल रही थी जिसके कारण वह अपने पति से अलग रह रही थी। एक दिन वह किसी जानकर के जरिए इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा के साथ मिली थी।

जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों अक्सर आपस में मिलते रहते थे। वहीं कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि गुरसिमरन सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है। जिसके कारण उसने गुरसिमरन से रिश्ता तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन एक दिन वह शादी का कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आ गया। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढाई साल की बच्ची और नौकरानी भी मौजूद थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता है। जिसके बाद महिला को स्टडी रूम में ले गया।

स्टडी रूम में आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपना लाइसेंसी वेपन निकाल लिया। जिसके बाद गनपॉइंट पर आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश

जालंधर में 2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश | Daily Samvad




728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *