Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आप सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को बड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ में सीटों के बंटवारे से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

शनिवार को लुधियाना रैली में केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब में 13 और चंडीगढ़ में एक सीट है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अगले 14-15 दिनों में कर दी जाएगी।

बता दें कि 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और I.N.D.I.A. को झटका दिया था। इस गठबंधन के सूत्रधार रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दरअसल, अरविंद केजरीवाल शनिवार को लुधियाना के खन्ना में आयोजित महारैली में पहुंचे थे। यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *