न्यूजीलैंड। New Zealand News, death of Punjabi youth in New Zealand न्यूजीलैंड से पंजाब के एक परिवार के लिए बुरी खबर आई है। खबर है कि पंजाबी युवक की न्यूजीलैंड में मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर शहर के 29 वर्षीय सौरभ सैनी के रूप में हुई है। लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में न्यूजीलैंड गया था। मृतक का एक 8 माह का बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक, 25 जनवरी को न्यूजीलैंड में लकड़ी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेटे के घायल होने की खबर सुनकर माता-पिता न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए थे। जहां 8 फरवरी को सौरभ सैनी की मौत हो गई।
10 साल पहले गया था विदेश
शुक्रवार देर शाम से ही हरियाना कस्बे में परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हरियाना कस्बे के पहाड़ी गेट निवासी सौरभ सैनी के चाचा चरण दास सैनी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से परिवार ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2013 में सौरभ को न्यूजीलैंड भेजा था। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड में शादी की और वर्तमान में उनका 8 महीने का बेटा है।
परिवार ने पीएम मोदी से की अपील
सौरभ के पिता ने न्यूजीलैंड से फोन पर बताया कि सौरभ का अंतिम संस्कार न्यूजीलैंड में ही किया जाएगा। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूजीलैंड सरकार से बात करने और शोक संतप्त परिवार की मदद करने की भी अपील की।
हरियाना कस्बे में पहाड़ी गेट के रहने वाले सौरभ सैनी के चाचा चरण दास सैनी ने बताया कि परिवार ने बड़ी मुश्किल से सौरभ को 2013 में बेहतर भविष्य बनाने के लिए न्यूजीलैंड भेजा था। न्यूजीलैंड मेंसाल 2020 में शादी हुई थी व इस समय उसका वहीं पर 8 महीने का बेटा भी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
न्यूजीलैंड से सौरभ के पिता ने फोन पर बताया है कि सौरभ का अंतिम संस्कार न्यूजीलैंड में ही किया जाएगा। परिवार के सदस्यों ने न्यूजीलैंड सरकार से मार्मिक अपील की कि परिवार को आर्थिक मदद के साथ सौरभ के निशानी 8 महीने के बेटे को भारत भेज दें। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अपील की कि न्यूजीलैंड सरकार से बात कर शोक संतप्त परिवार को मदद करने में सहायता करें।