डेली संवाद, गोइन्दवाल साहिब (तरनतारन)। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा प्राईवेट कंपनी का थर्मल प्लांट खऱीदने के फ़ैसले से जहाँ लोग खुश हैं, वहीं इसके साथ लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र के मज़बूत होने की आशा भी बंधी है। यहाँ हुए राज्य स्तरीय समारोह में पहुँचे खेमकरन के सुखपाल सिंह ने ये बात कही।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
उन्होंने कहा कि उनको बहुत ख़ुशी है कि आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल ने तीसरे गुरू श्री गुरु अमरदास जी की चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र नगरी गोइन्दवाल साहिब में स्थापित इस थर्मल प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा है।
सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी
उन्होंने कहा कि इससे जहाँ राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी, वहीं बिजली की उपलब्धता में भी सुधार होगा। इस दौरान खेमकरन के चरनबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्राईवेट कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कीयत वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट खरीद कर प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइन्दवाल रखकर पंजाब निवासियों को समर्पित करके इतिहास रचा है, जिसको हमेशा याद रखा जायेगा।
ख़ुशहाली में बराबर के हिस्सेदार बनेंगे
खडूर साहिब के गाँव वारियां पुराणे के रजिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह थर्मल प्लांट खरीदने से पंजाब के नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे वह राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली में बराबर के हिस्सेदार बनेंगे।
खडूर साहिब के रशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास प्रोजैक्ट हलके की तरक्की और कायाकल्प के नए दौर की शुरुआत करेगा।
मुख्यमंत्री की ईमानदारी से बहुत प्रभावित हैं
इसी तरह तरन तारन के बलजीत सिंह ने पंजाब निवासियों को समर्पित थर्मल प्लांट की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब को बहुत बढिय़ा मुख्यमंत्री मिला है और वह मुख्यमंत्री की ईमानदारी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि खडूर साहिब लोक सभा हलके के विकास के लिए शुरू किया गया प्रोजैक्ट सराहनीय है।
तरन तारन के रंगप्रीत सिंह ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब तरक्की की राह पर है और मुख्यमंत्री राज्य के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेक राज्य निवासी पंजाब की तरक्की चाहता है और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही है।
हलके की सूरत बदल जाऐगी
तरन तारन के अंग्रेज सिंह ने कहा कि थर्मल प्लांट प्रोजैक्ट कार्यशील होने से खडूर साहिब लोक सभा हलके की सूरत बदल जाऐगी और इस तरह की विकासशील सोच के स्वरूप मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान पंजाब लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस दौरान रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं और पंजाब का हर बाशिन्दा इस प्रगतिशील सरकार के साथ है। रणजीत सिंह बनवालीपुर ने कहा कि आज के इस राज्य स्तरीय प्रोग्राम ने साबित कर दिया है कि पंजाब अब तरक्की की राह पर है और यह तरक्की अब रुकने वाली नहीं है।
तरन तारन के बचित्तर सिंह ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने हमारी ओर ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है। इसलिए खडूर साहिब लोक सभा हलके के लोग हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश









