Canada-India News: कनाडा का वीजा ले युवक पहुंचा एयरपोर्ट, वहां हुआ कुछ ऐसा की पैरों तले खिसक गई जमीन, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद कनाडा/टोरंटो Canada-India News: कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर ठगी (Fraud) करने का मामला सामने आ रहा है। जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है

Canada-India News: कनाडा का वीजा ले युवक पहुंचा एयरपोर्ट, वहां हुआ कुछ ऐसा की पैरों तले खिसक गई जमीन, पढ़े पूरी खबर
Canada visa

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

फर्जी वीजा दे ठगे 12 लाख रुपए

ताजा मामला हरियाणा (Haryana) के करनाल से सामने आ रहा है यहां फर्जी ट्रेवल एजेंट ने कनाडा का फर्जी वीजा (Canada Fake Visa) दे उससे 12 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित का नाम लवप्रीत सिंह बताया जा रहा है जोकि हरियाणा के करनाल शहर का रहने वाला है।

Study in Canada
Study in Canada

पीड़ित फ्लाइट लेने के लिए पहुंचा एयरपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक लवप्रीत सिंह अपने तमाम रिश्‍तेदारों और दोस्तों के सतह कनाडा की फ्लाइट लेने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था और जिसके बाद वह एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल हो गया और बैगेज चेक-इन की प्रक्रिया पूरी कर इमीग्रेशन जांच के लिए आगे बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

जब इमीग्रेशन अधिकारी ने जैसे ही पासपोर्ट को स्‍वैप किया तो उन्होंने लवप्रीत को आगे जाने से रोक लिया और तभी कुछ ही देर में लोग वहां पहुंचे और लवप्रीत को अपने साथ ले गए जिसके बाद उसको बताया गया कि उसका वीजा फर्जी (Fake Visa) है।

Study in abroad
Study in abroad

लवप्रीत को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

लवप्रीत को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद एक बार फिर लवप्रीत से पूछताछ की गई तब उसने ये वीजा उसको प्रदीप वर्मा नामक एक व्‍यक्ति के जरिए मिला था। उसने ये भी बताया कि इस वीजा के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई थी।

प्रदीप वर्मा के खिलाफ दर्ज किया मामला

जिसमें वह 12 लाख रुपए का भुगतान भी कर चुका है। वहीं बाकी की राशि का भुगतान कनाडा के टोरंटो (Toronto) शहर पहुंचने के बाद करना था। वहीं पुलिस ने लवप्रीत के बयानों के आधार पर प्रदीप वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

नगर निगम ने अवैध दुकान पर चलाया बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *