Jalandhar News: अकाली दल के नेताओं ने नगर निगम के कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र, पवन टीनू बोले- शहर का सत्यानाश कर दिया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 510 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने नगर निगम के कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने शहर की समस्याओं का जिक्र किया है।

Jalandhar News: अकाली दल के नेताओं ने नगर निगम के कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र, पवन टीनू बोले- शहर का सत्यानाश कर दिया

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने नगर नगर कमिश्नर को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि हम आपको ध्यान शहर की प्रमुख समस्याओं की ओर दिलाना चाहते हैं, जिनके कारण आम लोगों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jalandhar News: अकाली दल के नेताओं ने नगर निगम के कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र, पवन टीनू बोले- शहर का सत्यानाश कर दिया

अकाली नेताओं द्वारा की गई मांगे:-

1. पिछले महीने शहर में कई जगहों पर लगे अवैध फड़ियों को हटाया गया था। लेकिन उन बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं बनाया गया है, जिसके कारण कई जगहों पर फिर से गलत तरीके से फड़ियां लगनी शुरू हो गयी है, जिससे समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन अतिक्रमणकारियों को हटाकर उन्हें रोजगार देने का एक और प्रयास किया जाना चाहिए। शहर के प्रमुख क्षेत्र रामा मंडी, नकोदर रोड क्षेत्र, मॉडल हाउस और शहर के कई अन्य क्षेत्र हैं जिन्हें खाली करवाया जाए।

  1. शहर में कूड़े की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे शहर के हर नागरिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की पॉश कालोनियों से लेकर हर मोहल्ले वार्ड में अवैध रूप से कूड़ाघर बनाए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।
  2. शहर में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि इसके लिए मुख्य रूप से ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार है लेकिन नगर निगम के कई पार्किंग स्थल ऐसे हैं जिनको नहीं चलाया जा रहा है। नगर निगम को तत्काल प्रभाव से इन पार्किंग क्षेत्रों को संचालित करने का आदेश दिया जाना चाहिए, ताकि सड़कों पर होने वाली पार्किंग को खत्म किया जा सके।
  3. शहर में छोटे मकानों के नक्शे पास कराने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, नक्शा पास होने के बाद भी कई जटिल प्रक्रिया होती है जिसे आम लोग जल्दी पूरा नहीं कर पाते, इसलिए इस व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए।
  4. आप नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति सख्त कार्यवाही करें। नगर निगम द्वारा पिछले दो-तीन माह में शहर की कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया, जो अब टूटने लग पड़ी है। हमारी मांग है कि इन सभी सड़कों का निष्पक्ष तरीके से निरीक्षण किया जाए और संबंधित ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए।
  5. कई जगहों पर सीवेज जाम की समस्या है लम्मा गांव, रामा मंडी, अवतार नगर, पुरानी बस्तिया क्षेत्र और कई जगहों पर सीवेज जाम की समस्या है। यहां पानी और सीवरेज के रिसाव के कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
  6. श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व नजदीक आ रहा है। लेकिन डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से वडाला चौक तक नकोदर रोड खस्ता हालत में है। प्रकाश पर्व पर बूटा मंडी से सबसे बड़ी शोभा यात्रा निकाली जाती है, इसलिए इस सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

नगर निगम ने अवैध दुकान पर चलाया बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *