Jalandhar News: जालंधर में छात्रा का यौन शोषण करने वाला आरोपी प्रोफेसर टर्मिनेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कुछ दिन पहले जालंधर से एक खबर सामने आई थी यहां इंस्टीच्यूट के प्रोफेसर पर छात्रों ने यौन शोषण जैसे आरोप लगाए थे। यह मामला जालंधर में स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) का बताया गया है।

इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त प्रोफेसर को NIT से टर्मिनेट कर दिया गया है। आपको बता दे कि इससे पहले इंस्टीच्यूट ने इस मामले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

NIT के डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया पहले कहा था कि संस्थान के अंदर ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और ना ही हमारे या पुलिस के पास कोई शिकायत आई है। उन्होंने कहा था कि छात्रों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।

पेपर में पास करवाने का लालच दे रेप की कोशिश

बता दे कि बीते दिन नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) की एम.बी.ए. विभाग की स्टूडेंट द्वारा अपने ही प्रोफेसर पर सैक्सुअल हरासमैंट जैसे आरोप लगाए थे छात्रों ने कहा था कि प्रोफेसर ने पेपर में पास करवाने का लालच दे उससे रेप करने की कोशिश और सेक्शुअल हैरेसमेंट की।

NIT के डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया
NIT के डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया

इस मामले को लेकर अब इंस्टीच्यूट द्वारा कार्रवाई की गई है। इस बात की जानकारी NIT के डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया ने दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान के महिला विभाग में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसकी वुमेन कमिशन इंक्वारी कर रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

सारी इंक्वारी होने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने बोर्ड बोर्ड ऑफ गवर्नेंस को कार्रवाई के लिए रेकमेंडेशन दी थी बोर्ड ऑफ गवर्नेंस मिनिस्ट्री के अधिकारी भी साथ बैठते है। सभी तथ्यों की गहराई से जांच की गई जिसके बाद हमने एक्शन लिया है।

15 दिन पहले छात्रों ने दी थी शिकायत

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाली लड़की ने ये शिकायत करीब 15 दिन पहले संस्थान के वुमेन सेल को दी थी। शिकायत मिलने के बाद कमेटी गठित करने और जांच करने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए सारे प्रोसेस को इतना समय लगा।

प्रोफेसर को किया टर्मिनेट

हमने दोनों पक्षों के बयान सुने, लड़की से एविडेंस लिए। सभी तथ्यों की जांच के बाद उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने माना कि शिकायत करने वाली दो लड़कियां थी। जिन्होंने प्रोफेसर पर आरोप लगाए हैं। दोनों छात्राएं एमबीए की थी, आरोपी प्रोफेसर भी एमबीए का ही है। शिकायत मिलने के बाद हमने अब उक्त प्रोफेसर को टर्मिनेट कर दिया है।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *