डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: उत्तर भारत में जहां दिन में चिलचिलाती गर्मी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
आज यानी सोमवार (12 फरवरी) से कई राज्यों में बारिश का मौसम शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
इसके साथ ही 14 फरवरी को बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 फरवरी को मध्य भारत में और 13 से 15 फरवरी को पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना है।