Punjab News: पंजाब के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद चांदगढ़ Punjab News: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) को आगामी लोक सभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election) पारदर्शी और बिना किसी दबाव के पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

स्थानीय महात्मा गांधी राज्य लोग प्रशासन संस्था में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत को पूरी दुनिया में एक मज़बूत लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा एवं जि़म्मेदारी से निभाएँ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चंडीगढ़ और अमृतसर में 12 से 16 फरवरी तक पंजाब और चंडीगढ़ के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए एक सर्टीफिकेशन प्रोग्राम करवाया जा रहा है। इसमें पंजाब के सभी 117 विधान सभा हलकों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव-2024 संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ अभीजीत कपलिश भी उपस्थित थे। सिबिन सी. ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा एआरओज़ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में पंजाब के 59 एआरओज़ और यूटी चंडीगढ़ के 10 एआरओज़ जबकि अमृतसर में पंजाब के 58 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का प्रबंध किया गया है।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *