Yogi Adityanath: एक हजार गरीब बेटियों का होगा विवाह, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद, गोरखपुर। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार (14 फरवरी) को दोपहर बाद तीन बजे से खाद कारखाना परिसर में आयोजित भव्य समारोह में एक हजार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा। इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद करीब एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है। बुधवार को होने वाले सामूहिक विवाह के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

अब तक हो चुके हैं 7620 सामूहिक विवाह

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 7620 शादियां सम्पन्न करा चुकी है। अब इसमें एक हजार की संख्या और जुड़ जाएगी।

गोरखपुर में सामूहिक विवाह योजना की उपलब्धि

वित्तीय वर्ष संख्या
2017-18 81
2018-19 256
2019-20 651
2020-21 622
2021-22 1416
2022-23 1505
2023-24 (अब तक) 3089

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *