Canada News: कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के करीबी के घर पर फायरिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News

डेली संवाद कनाडा/ओंटारियो: Canada News: कनाडा (Canada) में खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) के एक सहयोगी के घर पर गोली चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में आंतकी पन्नु गुरपतवंत सिंह के सहयोगी इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर फायरिंग हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी पुलिसकर्मी टायलर बेल-मोरेना ने दी है।

Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu
Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताय कि ओंटारियो प्रांत में इंद्रजीत सिंह गोसल के घर की खिड़की में एक गोली का छेद मिला है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की अभी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घर अभी खाली है क्योंकि घर का निर्माण चल रहा है।

जाने कौन है इंद्रजीत सिंह गोसल

बता दे कि गोसल सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी है, जिसकी पास अमेरिका की नागरिकता है। गोसल को अलग सिख राज्य की मांग के कारण भारत में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। गोसल भारत में एक नामित आतंकवादी है।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

Ayodhya के बाद हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं... | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *