Punjab Vigilance: विजिलेंस ने 4,000 रुपए की रिश्वत लेते ASI को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 13 Feb 2024

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज फाजिल्का जिले के थाना जलालाबाद सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) सरूप सिंह को 4,000 रुपए रिश्वत (Bribe) लेता हुआ रंगे हाथों काबू किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुरजीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती, जलालाबाद द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस में अदालत में चार्जशीट दाखि़ल करने के बदले उससे 20,000 रुपए रिश्वत माँगी है और सौदा 17,000 रुपए में तय हुआ है।

पहले तीन किश्तों में ले चुका पैसे

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी उससे पहले भी तीन किश्तों में 10000, 2000 और 1000 रुपए ले चुका है और रिश्वत के बाकी 4,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त मुलजिम द्वारा रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्ड भी विजीलैंस को सौंपी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फिऱोज़पुर रेंज ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

विजीलैंस टीम ने मौके पर ही मुलजिम के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *