डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसानों द्वारा दिल्ली कूच (Delhi Chalo March) के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि किसान संगठन द्वारा टोल प्लाजा फ्री (Toll Plaza Free) करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही किसान नेताओं द्वारा भारत बंद (Bharat Bandh) का भी ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SKM ने ऐलान करते हुए कहा कि 16 फरवरी को किसानों द्वारा भारत बंद किया जाएगा। इसके साथ ही कल सुबह 11 बजे से दोपहर 12 तक पंजाब के सारे टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
इसके साथ ही किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही है किसानों की सभी मांगे जायज है। इसके साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी की कार्रवाई के बाद 18 फरवरी को लुधियाना में फिर बैठक होगी। इसके बाद बड़े फैसले लिए जाएंगे।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






