Farmers Protest: किसान धरने के दौरान घायल हुए लोगों को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 14 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने हक की माँगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ डटकर खड़ी है और किसान धरने के दौरान जख्मी हुए व्यक्तियों के इलाज का सारा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।

Farmers Protest: किसान धरने के दौरान घायल हुए लोगों को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री आज यहां हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को राज्य में दाखि़ल होने से रोकने के लिए की गई पुलिस कार्यवाही के दौरान जख्मी हुए किसानों, पत्रकारों और पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जानने के लिए हरियाणा सरहद के नज़दीक अलग-अलग सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का दौरा करने गए थे। उन्होंने मोहाली स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसज़, सी.एच.सी बनूड़, सिविल अस्पताल राजपुरा और राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों की सुरक्षा के मद्देनजऱ हरियाणा सरहद के साथ लगते सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इमरजैंसी सेवाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है और डॉक्टरों को अस्पतालों में ही मौजूद रहने के लिए कहा गया है, जबकि सरहद पर ऐंबूलैंसों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के मद्देनजऱ 14 ऐंबूलैंसों को ज़रुरी स्टाफ और दवाओं समेत तैयार रखा जाए। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल राजपुरा शंभू बॉर्डर के नज़दीक होने के कारण यहाँ कम से कम 40 ज़ख्मियों को दाखि़ल करवाया गया है, जिनमें से दो के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं और उनका इलाज चल रहा है।

किसानों को रोकने का कोई अधिकार नहीं

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के धरने के दौरान जख्मी हुए व्यक्तियों को मुफ़्त मेडिकल सहायता सुनिश्चित बनाएगी। डॉ. बलबीर सिंह ने धरनाकारी किसानों पर पुलिस की अनावश्यक कार्यवाही के लिए हरियाणा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को शांतमयी ढंग से प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

किसानों को राष्ट्रीय राजधानी तक जाने से न रोकें

उन्होंने हरियाणा सरकार की भूमिका को ग़ैर-संवैधानिक और ग़ैर-कानूनी करार देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग देश की संपत्ति है और किसानों ने हरियाणा के रास्ते से दिल्ली जाना था। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार को भी अपील की कि वह किसानों को अपनी माँगों को शांतमयी ढंग से उठाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी तक जाने से न रोकें।

Farmers Protest: किसान धरने के दौरान घायल हुए लोगों को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान

जि़क्रयोग्य है कि स्वास्थ्य मंत्री ने एम्ज़ मोहाली में अपने दौरे के दौरान इमरजैंसी केयर में दी जा रही मेडिकल सेवाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को हिदायत की कि इमरजैंसी सेवाओं को और अधिक मज़बूत किया जाए, जिससे किसी को देखभाल के लिए पी.जी.आई या सरकारी मेडिकल कॉलेज-32 में रैफर न करना पड़े।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *