Farmers Protest: किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन, किसानों ने बनाई नई रणनीति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 14 Feb 2024

डेली संवाद, हरियाणा। Farmers Protest: किसान आंदोलन का बुधवार को दूसरा दिन है। किसान हरियाणा की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों ने शंभू बॉर्डर और अंबाला के अन्य इलाकों में रात बिताई। किसानों ने यहीं बॉर्डर पर रात का खाना बनाया और फिर ट्रॉलियों पर ही रात बिताई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

किसान द्वारा आज सुबह बुधवार को फिर दिल्ली की ओर कूच की गई। दिन निकलते ही किसानों ने ऐलान कर दिया है कि वे हर हाल में दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस बीच शंभू बॉर्डर पर किसानों ने अपनी सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स भी लगा दिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

किसानों ने आज दिल्ली पलायन को लेकर नई रणनीति बनाई है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे हर हाल में दिल्ली जाएंगे और उनका इरादा किसी तरह के टकराव का नहीं है। दिन निकलने पर भी किसानों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इस बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

कल दोनों बॉर्डर पर किसानों को पानी की बौछारों और रबर की गोलियों का सामना करना पड़ा और शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इन झड़पों में लगभग सौ लोग घायल हो गए, जिनमें 60 किसान और 24 पुलिसकर्मी शामिल थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *