Fraud Travel Agent: फ्रॉड ट्रेवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 14 Feb 2024

डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आ रहा है यहां विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का नाम भूपिन्द्र सिंह बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि उससे और उसके 22 रिश्तेदारों से विदेश के भेजने और फर्जी टिकट देने के नाम पर 1,88,96,688 रुपए की ठगी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 1 करोड़ 88 लाख, 96 हजार, 688 रुपए ठगे है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ितों से विदेश भेजने और फर्जी हवाई टिकट देने के नाम पर ठगी की है पुलिस ने अमित तुली पुत्र बोध राज तुली, शिल्पा तुली पुत्री अमित तुली, वरुण तुली, मुनीश तुली पुत्र बोध राज निवासी मोहन प्लाजा वाली गली कलानौर रोड़ गुरदासपुर, रोहित महाजन पुत्र विजय महाजन निवासी गुरदासपुर, लवप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी सलीमपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *