डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन के आदेशों पर शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। नगर निगम की टीम ने आज भी शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण का काम रुकवाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने ज्योति नगर रोड स्थित श्री डेंटल हॉस्पिटल के सामने करवाए जा रहे अवैध काम को रुकवा दिया। नगर निगम द्वारा फ्रंट ओपन पार्किंग में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
नगर निगम के इंस्पैक्टर नरिंदर मिड्डा और उनकी टीम ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया। निगम इंस्पैक्टर ने बताया कि अवैध रूप से काम हो रहा था, जिसे रोका गया था। इसके अलावा इसे नोटिस भी जारी किया गया था।
माडल टाउन में प्रकाश बेकरी को नोटिस
माडल टाउन मार्केट में स्थित प्रकाश बेकरी (parkash bakery jalandhar) के मालिक ने अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने प्रकाश बैकरी के अवैध निर्माण का काम रुकवाते हुए नोटिस जारी किया है।