America News: अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, भारतीय मूल के दंपत्ति और दो बच्चों के घर में मिले शव

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, अमेरिका/कैलिफ़ोर्निया। America News: अमेरिका (America) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया (California) के घर में भारतीय मूल के एक परिवार के शव संदिग्ध हालत में पाए गए हैं।

पूरे परिवार का घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं मृतकों की पहचान 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 वर्षीय पत्नी एलिस प्रियंका और उनके 4 वर्षीय जुड़वां बच्चे नूह और नीथन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इसकी जानकारी उस समय हुई जब परिवार के एक रिश्तेदार ने घर पर फोन किया और किसी ने नहीं उठाया।

America News: अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, भारतीय मूल के दंपत्ति और दो बच्चों के घर में मिले शव

गोली लगने से पति-पत्नी की हुई मौत

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाथरूम में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत हुई है। मौके से 9 मिमी पिस्तौल और एक मैगजीन भी मिली है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आनंद और एलिस दोनों आईटी सेक्टर में नौकरी कर रहे थे और पिछले 9 सालों से अमेरिका में रह रहे थे। आनंद सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और एलिस एक सीनियर विश्लेषक थीं। वो दो साल पहले न्यू जर्सी से सैन मेटो काउंटी में रह रहे थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *