डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब के किसान हरियाणा की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों ने शंभू बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और अंबाला के अन्य इलाकों में रात बिताई। किसानों ने यहीं बॉर्डर पर रात का खाना बनाया और फिर ट्रॉलियों पर ही रात बिताई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
किसानों ने ऐलान किया है कि वे हर हाल में दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस बीच पंजाब में इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है। किसान आंदोलन के चलते केंद्र के आदेश पर यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
जारी हुए आदेशों के अनुसार जिला पटियाला के समाना, घनौर, देवीगढ़, बलभेरा, जिला संगरूर के पी.एस खनौरी, मनूक, लेहरा, सुनाम, छजली और फतेहगढ़ साहिब में 16 फरवरी रात तक इंटरनेट बंद रहेगा। वहीं हरियाणा के कई जिलों – अंबाला, कुरक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में नेट बंद कर दिया गया है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






