Fraud Travel Agent: अमेरिका ले जाने का झांसा दे नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पीड़ित 8 महीने की गर्भवती

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद खन्ना/अमेरिका Fraud Travel Agent: अमेरिका (America) ले जाने का झांसा दे नाबालिग लड़की से ट्रेवल एजेंट (Travel Agent) द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि फर्जी ट्रेवल एजेंट द्वारा नाबालिग लड़की को अपना हवस का शिकार बनाया गया है।

आरोपी 14 महीनों से लड़की के साथ कर रहा था रेप

ये मामला पंजाब के खन्ना का बताया जा रहा है यहां फर्ज ट्रेवल एजेंट द्वारा नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेवल एजेंट द्वारा पिछले 14 महीनों से लड़की के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आरोपी की पहचान अजनदीप सिंह उर्फ धन्ना के रूप में हुई है जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह वार्ड नंबर-11 पायल अपने परिवार से अलग रहता है। बताया जा रहा है कि वह गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम करता था।

पीड़िता की उम्र 17 साल

उसने नाबालिग लड़की को झांसा दिया कि उसे अमेरिका लेकर जाएगा। बताया जा रहा है कि 14 महीने तक उसने लड़की को अपने घर बुलाकर और अलग अलग जगह उसके साथ रेप किया। वहीं पीड़िता की उम्र 17 साल 4 महीने बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी परिवार वालों को तब मिली जब पीड़िता गर्वभती हो गई। इसके बाद पीड़िता के घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिग लड़की 8 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *