Punjab News: पंजाब सरकार ने खेल एसोसिएशन के लिए बनाया स्पोर्टस कोड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को खेल के क्षेत्र में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रयासों के तहत खेलों के उचित संचालन के लिए खेल एसोसिएशन के लिए स्पोर्टस कोड बनाया गया है।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों की बेहतरी के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए राज्य में चल रही खेल एसोसिएशनों के बढिया प्रदर्शन के लिए खेल विभाग द्वारा विशेषज्ञों की राय से स्पोर्टस कोड का ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस कोड को लागू करने से पहले जनता की राय भी मांगी गई है ताकि इसे और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मीत हेयर ने आगे बताया कि स्पोर्टस कोड लागू करने से पहले खेल जगत से जुड़े लोगों, संघों और आम जनता से सुझाव लेने के लिए विभाग की वेबसाइट www.pbsports.punjab.gov.in पर कोड की एक ड्राफ्ट कापी अपलोड कर दी गई है।

कोई भी इच्छुक व्यक्ति 10 मार्च 2024 तक विभाग के ईमेल dir.sportspb@punjab.gov.in पर कोड संबंधी सुझाव दे सकता है ताकि खेल कोड को अंतिम रूप देने से पहले जनता की राय और खेल जगत से जुड़े लोगों के सुझावों को शामिल किया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नई खेल नीति भी खेल विशेषज्ञों और आम जनता से सुझाव लेकर लागू की है, जिसके एशियाई खेलों में अच्छे नतीजे आए जब पंजाब के खिलाड़ियों ने 72 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए पहली बार 20 मेडल जीते। अब खेल विभाग ने स्पोर्ट्स कोड लागू करने की भी तैयारी कर ली है, जिसके लागू होने से राज्य में खेलों के प्रबंधन में बडा सुधार होगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *