Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 18 सुपरवाईज़रों को बतौर सी. डी. पी. ओज़ किया पदोन्नत

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजिमों को समय पर बनती तरक्कियां देने के लिए वचनबद्ध है। इसी के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 18 सुपरवाईज़रों को बतौर सी. डी. पी. ओज़ तरक्की दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने मुलाजिमों की तरक्कियों सम्बन्धी माँगें पूरी कर दी हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में तरक्कियों का दौर जारी है, इस संदर्भ में 18 सुपरवाईज़रों को बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों (सी. डी. पी. ओज़) के तौर पर तरक्की दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस मौके पर पदोन्नत मुलाजिमों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने समर्पण भावना और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए मुलाजिमों का भी फ़र्ज़ बनता है कि वह हमेशा सेवा भावना के साथ ड्यूटी निभाएं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *