Bharat Bandh: जाने कहां-कहां है भारत बंद का असर, यहां पढ़े पूरे पंजाब का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 520 शब्द|📅 16 Feb 2024

डेली संवाद, पंजाब। Bharat Bandh: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसका असर नाभा में साफ तौर पर देखने को मिला है, भारतीय किसान यूनियन ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर बंद का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान अबजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकते। भारत बंद का बरनाला जिले में पूरा असर देखने को मिला। इस बंद के आह्वान को शहर के व्यापारियों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

सुनाम और बरनाला रोड को जाम किया

भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए किसानों ने दुकानदारों से बाजार बंद करने को कहा। इसके बाद किसान यूनियन और अन्य संगठनों के नेताओं ने मिल्क बार के ठीक सामने सुनाम और बरनाला रोड को जाम कर दिया है। बनूड़ में भी भारत बंद का असर है। यहां दुकानदार भी किसानों के पक्ष में हैं।

दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। श्री मुक्तसर साहिब के बस स्टैंड पर बिल्कुल सन्नाटा है। बाजारों में भी बंद का असर है। आपको बता दें कि कल रात पीआरटीसी, पनबस और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने भारत बंद का समर्थन करने की बात कही थी। जिसका असर आज देखने को मिला है।

फरीदकोट शहर पूरी तरह से बंद

फरीदकोट शहर आज पूरी तरह से बंद रहा। बस सेवाएँ और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह से बंद रहे। आज सुबह से ही किसान संगठन बस स्टैंड के सामने डटे हुए हैं। कोई भी सरकारी व गैरसरकारी बसें नहीं चलीं। किसानों ने शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

भारत बंद के आह्वान का बार एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब ने भी समर्थन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को उनके द्वारा दिए गए भारत बंद के आह्वान का वह समर्थन करते हैं और बार एसोसिएशन भी फतेहगढ़ साहिब में पूर्ण हड़ताल पर रहेगी।

दिल्ली-अमृतसर हाईवे पूरी तरह से जाम

संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के भारत बंद के आह्वान पर आज किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों द्वारा लुधियाना के शेरपुर चौक के पास दिल्ली अमृतसर हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

जालंधर में पीएपी चौक जाम

जालंधर में भी किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। जालंधर में पीएपी चौक के पास नेशनल हाईवे को किसानों ने जाम कर दिया है। हालांकि, पीएपी से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। किसानों के धरने पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान को गढ़शंकर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यहां शहर के बाजार पूरी तरह से बंद नजर आ रहे हैं। शहर के बंगा चौक पर विभिन्न किसान संगठन धरना दे रहे हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *