डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि किसानों द्वारा भारत बंद कॉल के बीच जालंधर के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (Regional Passport Office) में CBI द्वारा रेड की जा रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई के 3 अधिकारी ऑफिस में सर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम द्वारा दफ्तर में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। फ़िलहाल अभी तक इस रेड को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस से जरूरत से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए है। इसके साथ ही पासपोर्ट बनाने को लेकर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा था जिसके चलते सीबीआई द्वारा रेड की जा रही है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें








