US News: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, पंजाब के युवक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 16 Feb 2024

डेली संवाद, अमेरिका। US News: अमेरिका (America) में पंजाब के युवक की मौत हो गई है। विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

मृतक होशियारपुर का रहने वाला

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान वरिंदर सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 20 साल थी। वरिंदर सिंह पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव जहूरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि मृतक काम से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक वरिंदर सिंह 11 महीने पहले ही अमेरिका गया था।

बताया जा रहा है कि वरींद्र के पिता की 6 साल पहले मौत हो गई थी। बेटे की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने केंद्र सरकार से बेटे के शव को अमेरिका से भारत लाने की अपील की है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *