Jalandhar News: जालंधर के वरिष्ठ भाजपा नेता पर दर्ज हुई FIR, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 17 Feb 2024

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: जालंधर में भाजपा से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में भाजपा के नेता पर FIR दर्ज हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रजनीश सहगल पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से पैसा ठगने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस आरोप के आधार पर जालंधर कैंट की पुलिस ने रजनीश सहगल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलाहल अभी तक नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित युवक ने बताया कि रजनीश सहगल ने उससे कहा था कि वह उसकी नगर निगम में नौकरी लगवा सकता है।

Jalandhar News: जालंधर के वरिष्ठ भाजपा नेता पर दर्ज हुई FIR, जाने क्या है मामला

क्योंकि उसकी नगर निगम में अच्छी पहचान है जिसके बाद युवक ने रजनीश को पैसे दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद न तो युवक की नौकरी लगी और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच कर रजनीश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं दूसरी तरफ FIR दर्ज होने के बाद बीजेपी नेता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत है राजनीतिक दबाव के चलते में उक्त केस दर्ज किया गया है इसके साथ ही उसने बताया कि मेरी इस केस में सीधी शमूलियत नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं। इसमें मेरा कोई लेनदेन नहीं है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *