Jalandhar News: ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत 19 फरवरी को जिले में लगेंगे 33 विशेष कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 17 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार की पहल ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत जिले में विशेष कैंप आयोजित करके लोगों को उनके घरों के नजदीक और एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इस कडी के तहत 19 फरवरी को जिले में 33 विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत सबडिवीजन जालंधर-1 और आदमपुर में 4-4, जालंधर-2 और नकोदर में 5-5, फिल्लौर में 9 और सबडिवीजन शाहकोट में 9 विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सोमवार को जिन गांवों/वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं उनमें निजामदीनपुर, शीतलपुर, भुंडियां, गोपालपुर, जंडीर, प्रतापपुरा, वार्ड नं. 29,30 जालंधर, लोहार, कोटला और गोना चक्क, तलवंडी जंडीर, चोगावां और अबदान, आलमपुर, वार्ड नं. 1,2 में करतारपुर, मल्लियां खुर्द, धुग्गर, उमरेवाल बिल्ला, पंडौरी खास, शकरपुर, चीमा कलां, अकालपुर, कंगनीवाल, चीमा खुर्द, संत नगर फिल्लौर, अट्टा, चौलांग, आकलपुर, पूनियां, कंग कलां, खुर्रमपुर, रेडवा और काकड कलां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इन कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे। इसके अलावा लोगों की समस्याओं को भी सुना जाएगा।

इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *