Kisan andolan 2.0: पंजाब भर के Toll Plaza को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kisan andolan 2.0: भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां व महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि जो किसान संगठन दिल्ली जाने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे हैं, वह संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं लेकिन यूनियन हरियाणा सरकार द्वारा उन किसानों पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके रोष स्वरूप उनका संगठन 17-18 फरवरी को राज्य के सभी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूली नहीं होने देगा और आम लोगों के लिए टोल फ्री करवा जाएंगे। बता दें कि कल भारत बंद के दौरान किसान संगठनों द्वारा सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर 4 घंटे तक धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया तथा इस दौरान टोल फ्री रहा।

कई किसान जख्मी हुए और एक किसान की मौत हो गई है

उधर, शंभू बॉर्डर पर एक बार हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। कई घंटे यह माहौल गर्माया रहा। किसानों ने शंभू बॉर्डर को तोड़ने की कोशिश की थी, जिस कारण हरियाणा पुलिस ने जवाबी हमला किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हरियाणा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की तरफ से छोड़े आंसू गैस के गोलों और प्लास्टिक की गोलियों के कारण लगभग 18 के करीब किसान जख्मी हो गए, जिन्हें राजपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा एक किसान ज्ञान सिंह (63) की मौत हो गई है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

Farmers Protest। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े| Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *