डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पंजाब में 2 दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक IMD ने पंजाब में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि पंजाब में एक बार फिर बारिश की संभावना है। दरअसल, मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 और 19 फरवरी को बारिश होगी और ठंड एक बार फिर अपना जोर दिखाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां रविवार के बाद थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






