Suhani Bhatnagar Died: दंगल की चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 17 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Suhani Bhatnagar Died: फिल्मी इंडस्ट्री से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

अचानक आई मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सुहानी का पिछले बीते कुछ दिनों से फरीदाबाद के अस्पताल में ईलाज चल रहा था मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था।

दवाइयों से हुआ रिएक्शन

इसके इलाज के लिए वह जो दवाइयां ईलाज के लिए ले रही थी उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को ही सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *