Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा बार्डर पर डटे लाखों किसान, 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद, सभी टोल हुए फ्री, मंत्रियों व किसानों की मीटिंग आज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 18 Feb 2024

डेली संवाद, शंभू बार्डर (पंजाब)। Farmers Protest: किसानों का आंदोलन जारी है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान डटे हुए हैं। एमएसपी को लेकर चंडीगढ़ में आज केंद्र सरकार के मंत्रियों और किसानों के बीच फिर से मीटिंग होगी। वहीं, किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा में 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद रहेंगे। जबकि पंजाब में सभी टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

किसान आंदोलन का आज रविवार (18 फरवरी) को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

केंद्र-किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यह चौथी वार्ता है। इससे पहले 3 मीटिंग बेनतीजा रहीं थी। इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।

कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई है। यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा। 7 जिलों में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।

उधर, किसानों ने पंजाब में आज सारे टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यहां भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल ढिल्लों के घर भी धरना लगा रखा है।

चंडीगढ़ में शाम 6 बजे होगी बैठक

हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर डटे किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। करीब 6 बजे वे किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे।

शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों का कहना है कि चंडीगढ़ में आज किसान नेताओं और मंत्रियों की मीटिंग होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। इसके बाद दिल्ली कूच का फैसला लिया जाएगा।

पानीपत से रूट डायवर्ट

पानीपत पुलिस ने नेशनल हाईवे- 44 पर दिल्ली की ओर से चंडीगढ जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। वाहन चालकों को सलाह दी जा रही है कि वे पानीपत में नेशनल हाईवे-44 से पानीपत पुलिस लाइन के नजदीक से यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे का प्रयोग करते हुए कैराना, शामली, सहारनपुर से यमुनानगर हाईवे का प्रयोग करते हुए पंचकूला, चंडीगढ़ जाएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब में BKU उगराहां यूनियन का दावा है कि किसानों के समर्थन में राज्य के 13 जिलों में 21 स्थानों पर टोल फ्री करा दिए गए हैं। यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि अब तक टोल संचालन 2 दिनों (17-18 फरवरी) के लिए बंद किया गया है। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के सदस्यों की बैठक के बाद विरोध को लंबा करने का निर्णय लिया जाएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *