Punjab News: पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, CM मान ने जताया विरोध

Daily Samvad
3 Min Read
wi-fi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 18 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjab Internet Ban Extended किसान आंदोलन (Farmers Protest) के चलते पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा से सटे 3 जिलों के कुछ इलाकों में ही इंटरनेट बाधित था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेशों में इसकी अवधि बढ़ाकर 24 फरवरी तक कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विरोध के बाद भी इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। इंटरनेट सेवाओं के बंद करने के ये आदेश 20 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से ये आदेश इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 के सेक्शन 7, सब रूल 1 ऑफर रूल 2 के तहत जारी किए गए हैं।

भगवंत मान ने विरोध जाहिर किया

आपको बता दें कि 16 फरवरी तक इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ बीते दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को खत लिख विरोध जाहिर किया था। मुख्यमंत्री ने खत में इंटरनेट को तुरंत प्रभाव से शुरू करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, तीसरे दौर की बैठक में भी सीएम भगवंत मान ने इस मुद्दे को उठाया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन, उनकी मांग को दरकिनार करते हुए गृह-मंत्रालय ने दोबारा से पंजाब में इंटरनेट बंद की अवधि को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, पंजाब में पहले ये इंटरनेट सिर्फ तीन जिलों में बंद किया गया था। लेकिन, अब इसे नए आदेश से 7 जिलों में बंद किया गया है।

Punjab News: पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, CM मान ने जताया विरोध

इन शहरों में बंद हैं इंटरनेट सेवाएं

  • पटियाला के पुलिस स्टेशन शंभू, जुलकां, पासियां, पतरां, शुतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा के अधिकार क्षेत्र
  • एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन लालड़ू
  • बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत
  • श्री मुक्तसर साहिब के पुलिस स्टेशन खलियांवाली
  • मानसा के पुलिस स्टेशन सिरदूलगढ़
  • संगरूर के पुलिस स्टेशन खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम और झाझली
  • फतेहगढ़ साहिब के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब

पहले 3 जिलों में बंद था इंटरनेट

गृह मंत्रालय ने इस आदेश से पहले पंजाब के पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर रखी थीं। ये आदेश 16 फरवरी रात 12.59 बजे तक जारी किए गए थे। लेकिन, नए आदेश 17 फरवरी से 24 फरवरी तक जारी किए गए हैं।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *