Punjab News: पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आमदन में जनवरी महीने में 16 प्रतिशत की वृद्धि: जिम्पा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में केवल जनवरी महीने में 16 प्रतिशत से अधिक आमदन हुई है।

वित्त मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इससे राज्य की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिम्पा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 376.16 करोड़ रुपये की आमदन प्राप्त हुई है, जो पिछले साल के जनवरी महीने से 16.83 प्रतिशत अधिक है। जनवरी 2023 में यह आमदन 321.96 करोड़ रुपये थी।

जिम्पा ने कहा कि राज्य की आय लगातार बढ़ रही है और स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के तहत सरकारी खजाने में बड़ी रकम आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले दिन से ही राजस्व विभाग के कामकाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जिम्पा ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वे राजस्व विभाग से संबंधित कोई भी काम करने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें और अगर कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इसके अलावा राजस्व विभाग के काम संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 8184900002 पर भी दर्ज करवाई जा सकती है। प्रवासी भारतीय 9464100168 पर अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *