Punjab Vigilance: तहसीलदार के नाम पर लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाला व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला को तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। 

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है जिसने वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है क्योंकि उसने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा है कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शिकायतकर्ता ने उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल करके शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए दोषों को सही और ठीक पाया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। मुलजिमों को कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *