Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदला मौसम, आईएमडी ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 19 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई हिस्सों में सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि, पश्चिमी हिमालय में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर राज्यों का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने वाली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

साथ ही 22 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 19 से 21 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 20 फरवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी और राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक 19 से 21 फरवरी के बीच दिल्ली में बारिश हो सकती है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

पंजाब के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

19 से 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

वहीं 5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही अमृतसर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *