Canada News: कनाडा से आई दुखद खबर, चार महीने पहले स्टडी वीजा पर Canada गई युवती की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 20 Feb 2024

डेली संवाद कनाडा/ओंटारियाे। Canada News, Canada-India News: कनाडा (Canada) विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में ज्यादातर लोगों का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

Canada News: कनाडा से आई दुखद खबर, चार महीने पहले स्टडी वीजा पर Canada गई युवती की मौत

वहीं विदेश से आए दिन भारतीयों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में स्टडी वीजा पर गई एक महिला की मौत हो गई है। महिला पानीपत के जाटल रोड निवासी वैशाली हुरिया की रहने वाली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि वैशाली की कनाडा के ओंटारियाे (Ontario) कैंब्रिज शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली चार महीने पहले ही स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा गई थी।15 मार्च साल 2021 में वैशाली की शादी हुई थी और उसका पौने दो साल का बेटा भी है।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

वैशाली कनाडा में बिजनेंस फंडामेंटल की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह वहां एक कंपनी में भी नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि वह काम पर जा रही थी इसी बीच जब वह सड़क पार कर रही थी तो एक तेज गति कार चालक ने उसको सीधी टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया यहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वैशाली की मौत की खबर सुनते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का अब रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वैशाली का शव भारत लेन के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *