डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में खूनी झड़प देखने को मिली है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जालंधर के श्री गुरु रविदास चौक में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। इसके साथ ही सड़क पर खून ही खून बिखर गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कातिलाना हमला किया गया है। युवक के सिर पर काफी चोटें आई है जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का नाम बलजिंदर सिंह बल्ली बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






