Punjab Weather Update: मौसम ने ली करवट, पंजाब में आज ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को पंजाब में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 20 फरवरी के लिए बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 21 फरवरी के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

19 फरवरी से पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। पंजाब का लुधियाना शहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पंजाब में सोमवार से हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया है। बीती रात कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश/बर्फबारी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भविष्यवाणी करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

Farmers Protest। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े| Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *