UK Visa: यूके में Study और JOB का बेहतरीन मौका, UK Government ने VISA देने का किया ऐलान, ऐसे हासिल कर सकते हैं वीजा

Daily Samvad
2 Min Read
UK News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 20 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली/यूके। UK Visa: यूके (Study in UK) जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूके सरकार (UK Government) ने भारतीय नागरिकों (Indian Citozens) के लिए अपने दरवाजे खोल दिए है। यूके सरकार ने विदेश में काम करने वाले चाहवान नौजवान पेशेवरों को वीजा (UK Visa) देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ये भारतीय लोगों के लिए काफी खुशी की खबर है। इस बात की जानकारी भारत में मौजूद ब्रिटिश दूतावास (British Embassy) ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3000 भारतीय नौजवानों को वीजा दिया जाएगा। इसके तहत नौजवान पेशेवरों को 2 साल तक ब्रिटेन में रहने और काम करने का मौका दिया जाएगा।

भारतीय नागरिकों को 3,000 वीजा की पेशकश

यूनाइटेड किंगडम ने अपनी इंडिया यंग प्रोफेशनल स्कीम (Indian Young Professional Scheme) के तहत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से भारतीय नागरिकों को 3,000 वीजा की पेशकश की है। इसमें कहा गया है कि आवेदकों के पास लॉटरी प्रणाली में आवेदन करने के लिए कुछ दिन होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

यह आवेदन 20 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और 22 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक खुला रहेगा। बता दे कि ब्रिटिश सरकार हर साल युवा भारतीय पेशेवरों और छात्रों को अपने देश में काम करने का अवसर प्रदान करती है। बता दे कि यह अवधि केवल 2 वर्षों के लिए उपलब्ध है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *