Air India Express Cheap Flight Ticket: Air India Express दे रहा सस्ते में हवाई सफर का मौका

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 21 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Express Cheap Flight Ticket: टाटा ग्रुप (Tata Group) वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लाया है। इसमें ग्राहकों को अब सस्ती टिकट का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि अब आप कम पैसे में हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एयरलाइन ने इस सुविधा का नाम स्पेशल एक्सप्रेस लाइट फेयर दिया है। यह सुविधा केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो चेक-इन बैगेज के बिना सफर कर रहे हैं। यात्री इस सुविधा का लाभ पाने के लिए ‘एक्सप्रेस लाइट’ (Xpress Lite) के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें यात्री को सस्ती टिकट का फायदा मिलेगा।

नहीं करवाना होगा प्री-बुकिंग

एयरलाइन ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज की है। इन रिलीज के अनुसार एक्सप्रेस चेक-इन में यात्री को बैगेज की लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा यात्री को चेक-इन बैगेज के लिए 15 किलोग्राम और 20 किलोग्राम के लिए कोई प्री-बुकिंग करवाने की जरूरत नहीं है।

एक्सप्रेस लाइट में यात्री अपने साथ 3 किलो केबिन बैगेज प्री-बुक का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकता है। यह ऑप्शन कॉम्प्लीमेंट्री है। यात्री 15 किलोग्राम और 20 किलोग्राम के एक्सट्रा बैगेज स्लैब को रियायती दर पर खरीद सकता है। इसके लिए वह प्री-बुकिंग भी कर सकता है। चेक-इन बैगेज की सुविधा एयरलाइन के काउंटर पर मिल जाएगी।

इन यात्रियों को होगा फायदा

एक्सप्रेस लाइट का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो बिजनेस मीटिंग के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। इसके अलावा अगर कोई यात्री 1-2 दिन के लिए दूसरे शहर जाता है तब भी इस स्कीम का लाभ उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस स्कीम में कम दरों में फ्लाइट टिकट ऑफर मिलता है जिसका असर जेब पर नहीं पड़ेगा। इसका मतलब है कि अगर आप शॉर्ट ड्यूरेशन के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *